- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Manoj Azad अध्यक्ष और...
दिल्ली-एनसीआर
Manoj Azad अध्यक्ष और प्रो मनोज कैन बने संगठन महामंत्री
Gulabi Jagat
28 Aug 2024 6:27 PM IST
x
Delhi| श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ दिल्ली प्रांत का कार्यकारिणी सम्मेलन, दिल्ली के डॉ अम्बेडकर भवन रानी झांसी रोड में संपन्न हुआ । सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अनिल अग्रवाल जी ,माननीय संघ चालक, दिल्ली प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ; रविदासाचार्य सुरेश राठौड़ जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष , श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ ; महामंत्री सुरजीत कुमार जी का सानिध्य प्राप्त हुआ । सम्मेलन में दिल्ली प्रांत की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई ।
इस सम्मेलन में डॉ अनिल जी ने दिल्ली प्रांत की नई कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पीठ गुरु रविदास जी के बताएं मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता, समरसता और सामंजस्य बनाकर सभी को एक सूत्र में बांधकर अपने उद्देश्य को प्राप्त करें । उन्होंने कहा रविदास जी के युग में बहुत बिखराव रहा । लेकिन इस बिखराव वाले युग में भी संत रविदास जी ने जातिवाद, छुआछूत, अंधविश्वास , धर्म - परिवर्तन का मुखर विरोध , पाखंड आदि से सामना करते हुए अपनी वाणी और शिक्षा से सभी को एक साथ बांधे रखा । समाज को बिखरने नहीं दिया। उन्होंने कहा ईश्वर ने किसी को छोटा-बड़ा नहीं बनाया । सभी को समान बनाया । जितने भी भेद किए हम इंसानों ने किए ।अब भेदभाव को समाप्त करके एक साथ चलते हुए अच्छे राष्ट्र का निर्माण करना होगा ।
पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राठौर जी ने श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के निर्माण , उद्देश्य और प्रयोजन पर विस्तार से अपनी बात रखी । उन्होंने बताया कि इस पीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम जी हैं । पीठ तेईस प्रांत में अपना कार्य कर रही है । पीठ ने समय-समय पर श्री गुरु रविदास की शिक्षाओं को लेकर के बहुत सुंदर और भव्य कार्यक्रम अलग-अलग प्रदेशों में आयोजित किए हैं । इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति से लेकर देश के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथियों के रूप में आकर अपना सहयोग और आशीर्वाद प्रदान किया है ।
पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरजीत जी ने दिल्ली प्रांत की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए घोषणा की । अध्यक्ष मनोज कुमार आजाद; संगठन महामंत्री प्रो. मनोज कुमार कैन महामंत्री सुनीता पॉल ; प्रांत उपाध्यक्ष- रामस्वरूप जाटव, वीणा आनंद, बालकृष्ण, कृष्णपाल कैन , निर्मल कैम, अनिल कुमार ,मेहर सिंह, सोहनबीर कैन , लक्ष्मी नारायण ,डीपी वर्मा ,सुरेश कैन ,जोगिंदर ; प्रांत मंत्री-सुरेंद्र तंवर ,चंद्रभान बंसी ,सुमन चौधरी, योगेश मास्टर ,डॉ संदीप रंजन, उमराव सिंह ,संजीव सागर ,मनोज रविदासी ,डॉ घनश्याम ,करतार सिंह, सत्य गौतम, सत्यवान निमिया रामचरण, नरेंद्र ,सत्येंद्र ; प्रांत कोषाध्यक्ष- लक्ष्मण दास ।
दिल्ली प्रांत के संरक्षक सुरजीत जी ने कहा कि पीठ जिला और मंडल अध्यक्षों की घोषणा जल्दी करेगी । पीठ रविदास और अन्य समाज के परिवारों को अपने साथ जोड़कर गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करेगी । सम्मेलन में चौधरी चांदराम जी ने आशीर्वाद स्वरुप अपने विचार रखें । कार्यक्रम में अंबेडकर भवन के महासचिव दौलत राम , राजकुमार आनंद,पीठ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अधिवक्ता अशोक , राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजना गौतम और श्यामलाल जाटव , प्रो अरविंद कुमार , प्रो. सुरेश कुमार,एन पी सिंह, आदि समाज के प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी रही ।
Tagsमनोज आजाद अध्यक्षप्रो मनोज कैनसंगठन महामंत्रीमनोज आजादManoj Azad PresidentProf. Manoj KainOrganization General SecretaryManoj Azadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





