दिल्ली-एनसीआर

क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी से छेड़खानी करने वाला शख्स गिरफ्तार

HARRY
6 May 2023 3:21 PM GMT
क्रिकेटर नीतीश राणा की पत्नी से छेड़खानी करने वाला शख्स गिरफ्तार
x
दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

नई दिल्ली, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी को दिल्ली में कुछ लोगों द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया है। इस बारे में उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी है। अब इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नीतीश राणा की पत्नी का पीछा करने और उनका उत्पीड़न करने के आरोपित एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। उन्होंने इस बारे में पीएस कीर्ति नगर में पीछा करने और उत्पीड़न से संबंधित दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार, क्रिकेटर की पत्नी ने शिकायत में बताया कि जब वह मॉडल टाउन जा रहीं थीं, तभी रास्ते में दो लोगों ने उन्हें परेशान करते हुए पीछा करने की कोशिश की।

Next Story