दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में विपक्ष का बड़ा जुटान, 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक की रैली

Kiran
29 Oct 2026 9:43 AM IST
दिल्ली में विपक्ष का बड़ा जुटान, 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक की रैली
x
विपक्ष के नेताओं ने बुधवार को दोहराया कि दिल्ली में 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक रैली करेगा। इस रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) को रद्द करने और फिर से पेपर बैलेट से चुनाव कराने की मांग की जाएगी। विपक्षी गठबंधन ने कहा कि इस रैली के जरिए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की जाएगी और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं उठाई जाएंगी। गठबंधन ने लोगों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है और 'लोकतंत्र बचाओ' तथा 'वोट चोरों, इस्तीफा दो' जैसे नारे दिए हैं।
दिल्ली कांग्रेस के महासचिव (संगठन) और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने बीजेपी पर पाखंड करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी चांदनी चौक जैसे व्यस्त व्यावसायिक इलाके में मार्च निकाल रही है, जबकि विपक्षी दलों को अपने विरोध प्रदर्शन करने पर पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारद्वाज ने कहा, "एक तरफ बीजेपी व्यापारियों की हितैषी होने का दावा करती है, तो दूसरी तरफ वह भीड़भाड़ वाले इलाके में राजनीतिक मार्च निकाल रही है। यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन ने विपक्षी दलों को जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए मार्च या कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी, जबकि बीजेपी को लाल किले से टाउन हॉल तक मार्च निकालने की इजाजत दे दी गई।
Next Story