दिल्ली-एनसीआर

लू ने दिल्ली में बरपाया कहर, पांच साल में इस बार की 5 जून सबसे गर्म, आज भी यलो अलर्ट

Renuka Sahu
6 Jun 2022 3:51 AM GMT
Loo wreaked havoc in Delhi, this time June 5 is the hottest in five years, even today Yellow Alert
x

फाइल फोटो 

राजधानी में रविवार को दिनभर आसमान से आग बरसती रही। छह इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी में रविवार को दिनभर आसमान से आग बरसती रही। छह इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई। सफदरजंग मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते पांच साल में 5 जून को सबसे अधिक रहा।

इससे पहले 2017 में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, 10 जून के बाद मौसम करवट लेगा व हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका 47.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां तापमान सामान्य से 7 अंक अधिक दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 46.6, पीतमपुरा में 46.2, नजफगढ़ में 46.3, जफरपुर में 45.1 और रिज क्षेत्र में 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा अधिक चढ़ने की वजह से इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई।
10 के बाद राहत के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, चार से पांच दिन तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। हालांकि, 10 जून के बाद हल्की बारिश संभव है।
मध्य भारत के 16 शहरों में पारा 45 डिग्री से ऊपर
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू का कहर जारी है। इलाके के 16 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
यूपी : बांदा में सर्वाधिक 46.8 डिग्री
मौसम विभाग ने बताया कि यूपी का बांदा 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं राजस्थान के गंगानगर का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
Next Story