दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश, IMD ने इन राज्यों में जताया अलर्ट

Gulabi Jagat
22 Aug 2026 6:45 AM IST
दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश, IMD ने इन राज्यों में जताया अलर्ट
x

दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश, IMD ने इन राज्यों में जताया अलर्ट

दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश

NEW DELHI। दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह से दोपहर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलजमाव और यातायात धीमा होने की आशंका है।

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी उतार चढ़ाव आया हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
देखें मौसम की लाइव तस्वीर - 6: 48 AM




देश के कई हिस्सों में 22 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भारी बरसात हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी 22 अगस्त को बारिश का दौर जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल कई स्थानों पर भारी बरसात की संभावना है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम का हाल

IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बरसात भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

कैसा है मौसम

बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, बिहार में 22 से 24 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और 22 से 25 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी।

मॉनसून का अपडेट

IMD के दिल्ली-NCR पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह से दोपहर तक कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड में IMD ने राज्य में 22 से 27 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। 27 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बरसात की संभावना जताई है।

मौसम का हाल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। झारखंड और ओडिशा में 22 अगस्त से बारिश शुरू हो सकती है। ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में भी बारिश होगी।

असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में कई स्थानों पर बारिश होगी। पश्चिमी भारत में गोवा में तेज बारिश हो सकती है। गुजरात, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Next Story