दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में आज भी हल्की बारिश के आसार, राजधानी वालों को गर्मी से मिलेगी राहत

Renuka Sahu
14 Aug 2022 2:47 AM GMT
Light rain is expected in Delhi even today, people of the capital will get relief from the heat
x

फाइल फोटो 

दिल्ली में शनिवार को सामान्य तौर पर बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में शनिवार को सामान्य तौर पर बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। रविवार को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में कमी आएगी।

तीन दिन हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग की मानें तो रविवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले तीन दिन बूंदाबांदी की उम्मीद है। इससे पहले शनिवार को आसमान में बादलों का डेरा तो दिखाई दिया लेकिन कहीं बारिश नहीं हुई। इस दौरान बादल और सूरज की लुकाछिपी देखने को मिली। 17-18 अगस्त से दिल्ली और आसपास में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
तेज हवाएं चलेंगी
रविवार को दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। कल हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा 16 से 19 अगस्त तक हल्की बूंदाबांदी या बौछारें पड़ने की संभावना है।
24 घंटे में बारिश के आसार
शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क बना रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 83 फीसदी रहा जिससे लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

Next Story