- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- आज दिल्ली-एनसीआर में...
दिल्ली-एनसीआर
आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने के आसार, छाए रहेंगे बादल
Sarita
27 May 2022 10:07 AM IST

x
फाइल फोटो
राजधानी में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
गुरुवार को दिनभर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान धीरे-धीरे फिर बढ़ेगा। यहां एक जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। केंद्रीय एजेंसी सफर के मुताबिक, दिनभर का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 199 मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। अगले कुछ दिन यह 200 से 250 के बीच रहेगा।
31 मई तक बादल छाए रहने के आसार
राजधानी का मौसम गुरुवार को दिनभर साफ रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 27 व 28 मई को बादल छाए रहेंगे। वहीं 27 मई को हल्की बारिश के आसार हैं। 29 से 31 मई के बीच बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
Next Story





