दिल्ली-एनसीआर

LG वीके सक्सेना एसीबी और विजिलेंस से जांच में हो रही देरी पर जाहिर की नाराजगी, लंबित मामलों पर मांगा जवाब

Renuka Sahu
3 Aug 2022 1:17 AM GMT
LG VK Saxena expressed displeasure over the delay in investigation with ACB and Vigilance, sought reply on pending cases
x

फाइल फोटो 

उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अपराध निरोधक शाखा और विजिलेंस की जांच में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अपराध निरोधक शाखा (एसीबी) और विजिलेंस की जांच में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है। उप राज्यपाल ने एक साल से ज्यादा समय से लंबित मामलों पर एसीबी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

उप राज्यपाल ने सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा एवं सतर्कता निदेशालय द्वारा हो रही प्रक्रियात्मक चूकों व देरी का संज्ञान लिया है। उप राज्यपाल ने मंगलवार को संबंधित प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने अधिकारियों के विरुद्ध शिकायतों की जांच के लिए एजेंसियों द्वारा मांगी गई जानकारियों को समय पर उपलब्ध नहीं कराने या देरी करने पर भी नाराजगी जाहिर की है।
उप राज्यपाल ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों से एक वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी मामलों पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके साथ ही उन्हें ऐसे मामलों की सूची भी उप राज्यपाल सचिवालय में भेजने को कहा गया है।
सतर्कता निदेशालय और सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते उप राज्यपाल ने कहा है कि जांच के लिए भेजे गए सभी मामलों-शिकायतों पर गंभीर से विचार करके, उचित प्रक्रिया एवं मामलों का विवेक पूर्ण अध्ययन करके उसे निश्चित समय सीमा के अंदर कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किया जाए। एलजी द्वारा हाल ही में कई सरकारी अफसरों के खिलाफ अलग कार्रवाई की गई है।
Next Story