दिल्ली-एनसीआर

Labor interests को मिलेगी नई दिशा, नोएडा में मजदूर परिषद का नया मुख्यालय शुरू

Ratna Netam
1 July 2026 9:00 PM IST
Labor interests को मिलेगी नई दिशा, नोएडा में मजदूर परिषद का नया मुख्यालय शुरू
x
कार्यालय का उद्घाटन किया।

Noida नोएडा : सेक्टर-108 में बुधवार को अखिल भारतीय मजदूर परिषद के नवनिर्मित मुख्य कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, देशभर से आए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया।

संगठन के अनुसार, यह नया मुख्य कार्यालय भविष्य में देशभर की गतिविधियों, श्रमिक कल्याण योजनाओं और नीतिगत निर्णयों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां से श्रमिकों के अधिकारों और उनके हितों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जाएगा।उद्घाटन समारोह में हरियाणा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बोर्ड के वाइस चेयरमैन अफसर रावल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव स्वीटी त्यागी सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने संगठन की आगामी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा और स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से राहत पहुंचाना है।उन्होंने यह भी बताया कि संगठन की ओर से पिछड़े और जरूरतमंद बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही डिजिटल साक्षरता केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

रविन्द्र प्रधान ने कहा कि संगठन समाज के शोषित और वंचित वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा और उन्हें सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सेतु का कार्य करेगा। इसके अलावा बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।कुल मिलाकर, यह नया कार्यालय श्रमिक हितों और सामाजिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

Next Story