दिल्ली-एनसीआर

Delhi में खुजली गैंग ने लोगों को किया परेशान

Sanjna Verma
14 July 2024 12:28 AM IST
Delhi में खुजली गैंग ने लोगों को किया परेशान
x
  • Delhi दिल्ली: दिल्ली में ‘खुजली गैंग’ के सक्रीय होने की बात सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि यह गैंग सदर बाजार एरिया में कई लोगों को चूना लगा चुका है. इससे जुड़े कई video भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बैग लेकर सड़क पर जा रहा है. तभी खुजली गैंग का एक सदस्य उसका पीछा करते हुए उसके शर्ट के अंदर कोई पाउडर डाल देता है.बदमाशों की इस हरकत से शख्स को तेजी से खुजली होने लगती है. वह अपना सामान नीचे रखता है और शर्ट निकालकर खुजलाने लगता है. इसी दौरान गैंग का एक अन्य सदस्य उसका सामान लेकर फरार हो जाता है.
ऐसा ही एक अन्य वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक दुकान मे कुछ खरीदने के लिए घुसता है, लेकिन अचानक से उसे भी घुजली होने लगती है. वह शर्ट निकालकर घुजलाने में व्यस्त रहता है. इसी बीच खुजली गैंग के सदस्य दूकान में घुसते हैं और उसका सामान पार कर देते हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि खुजली गैंग ने उसके शर्ट में कोई पाउडर डाल दी होगी.इस वायरल वीडियो को देखने के बाद social media
पर लोग दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं इस मामले पर डीसीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए. इसमें एक व्यक्ति को कुछ ऐसा दिखाया गया जिससे उसकी त्वचा में जलन हो रही है. जब उसका ध्यान उससे हटता है, तो उसका बैग चोरी हो जाता है
Next Story