दिल्ली-एनसीआर

'आप' नेताओं के दलबदल पर केजरीवाल का तंज, भाजपा हिमाचल में काम करती तो खौफ न होता

Renuka Sahu
10 April 2022 5:50 AM GMT
आप नेताओं के दलबदल पर केजरीवाल का तंज, भाजपा हिमाचल में काम करती तो खौफ न होता
x

फाइल फोटो 

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में ‘आप’ के विस्तार के डर से भाजपा उसके पदाधिकारियों सहित दागी नेताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 'आप' के विस्तार के डर से भाजपा उसके पदाधिकारियों सहित दागी नेताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट किया कि भाजपा ने अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ न होता।

'आप' ने हिमाचल प्रदेश में अपने नेताओं के दलबदल पर यह कहकर तवज्जो नहीं देने की कोशिश की कि पार्टी इन नेताओं को बर्खास्त करने वाली थी।
इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किसी का नाम लिए बिना एक ट्वीट में कहा कि पार्टी इन तीन नेताओं में से एक को महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में बर्खास्त करने की तैयारी में थी। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा को केजरीवाल का जबर्दस्त खौफ है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश पहुंचे और रात 12 बजे 'आप' के एक पदाधिकारी को शामिल करवाया। सिसोदिया के ट्वीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उनसे नहीं बल्कि राज्य के लोगों से डरती है। उनकी पार्टी के दागी पदाधिकारियों के दलबदल से 'आप' की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
केजरीवाल ने कहा कि ऐसे लोगों की जगह भाजपा में ही है। भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ न होता। सीएम बदलने की नौबत न आती और दूसरी पार्टियों के दागियों के पांव पड़ने की जरूरत न पड़ती। 'आप' हिमाचल को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी।
Next Story