दिल्ली-एनसीआर

केजरीवाल का बड़ा फैसला

Rounak Dey
17 May 2023 6:24 PM IST
केजरीवाल का बड़ा फैसला
x
जल बोर्ड के साथ की अहम बैठक

दिल्ली | जल बोर्ड के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सीवर सिस्टम को लेकर एक बेहद ही अहम फ़ैसला लिया हैं। दिल्ली में अब सभी ट्रंक सीवर की सफ़ाई और डीसिल्टिंग का काम नियमित तौर पर किया जाएगा और सीवर ओवरफ़्लो को रोका जाएगा।

दिल्ली के सभी ट्रंक यानि बड़े सीवरों की सफ़ाई और डीसिल्टिंग का काम पूर्व की सरकारों में आज तक नहीं किया गया था, जिसे अब युद्ध स्तर पर करने के आदेश दिए गए हैं। अरविंद केजरीवाल के इन प्रयासों के बाद जल्द ही सीवर ओवरफ़्लो से दिल्ली की जनता को निजात मिलेगी |

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि दूषित पानी के असल कारणों को चिन्हित कर उन्हें ठीक किया जाए और वाटर कंटैमिनेशन के प्रमुख कारणों पर प्रभावी तरीक़े और तकनीक की सहायता से काम हो और दिल्ली की जनता को साफ़-स्वच्छ पानी की सप्लाई की जाए।

Next Story