- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- जेपी नड्डा की...
दिल्ली-एनसीआर
जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर कार बनारस से बरामद, नागालैंड भेजने की फिराक में थे आरोपी
Apurva Srivastav
7 April 2024 10:08 AM IST

x
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार पुलिस ने बरामद कर दी है. पुलिस ने गाड़ी को बनारस से बरामद किया है. साथ ही इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने बडकल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया किवो क्रेटा कार से कार चोरी करने आए थे. बडकल ले जाकर इन्होंने कार की नंबर प्लेट बदली दी थी. फिर ये अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली ,सीतापुर,लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे.
पुलिस के अनुसार आरोपी कार को नागालैंड भेजने की फिराक में थे और ये चोरी डिमांड पर की गई थी.
बता दें कि कार दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हुई थी. कार का ड्राइवर जोगिंदर सर्विसिंग के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी को गोविंदपुरी लाया था और अपने घर पर खाना खाने के लिए रुका था. इसी दौरान कार चोरी हो गई.
सीसीटीवी फुटेज देखने पर अधिकारियों को पता चला कि चोरी हुई कार गुरुग्राम की ओर लेकर गए थे. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चल पाया है. हालांकि अब पुलिस ने कारक बरामद कर ली है. ये कार इस साल मार्च में चोरी हुई थी. चोरी गई कार पर हिमाचल प्रदेश का नंबर था.
Tagsजेपी नड्डाफॉर्च्यूनर कारबनारसबरामदJP NaddaFortuner carBanarasrecovered. नई दिल्ली खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





