दिल्ली-एनसीआर

दिसम्बर में राजधानी दिल्ली में जल संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय जल प्रहरी समारोह होगा आयोजित

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 6:12 AM GMT
दिसम्बर में राजधानी दिल्ली में जल संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय जल प्रहरी समारोह होगा आयोजित
x

दिल्ली न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय जल प्रहरी समारोह का आयोजन इस वर्ष दिसम्बर में जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में किया जाएगा। समारोह में ब्रिटेन, स्वीडन, इजराइल, डेनमार्क सहित कई देशों के जल संरक्षण कार्यकर्ता, विशेषज्ञ आदि हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी टेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमेया साठे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जल प्रहरी समारोह में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र ङ्क्षसह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा हिस्सा लेने के लिये ब्रिटेन, स्वीडन, डेनमार्क, इजरायल, नामीबिया, बोत्सवाना, कीनिया, बोस्निया, इरिट्रिया सहित कई देशों के राजदूतों व अंतरराष्ट्रीय जल संरक्षण कार्यकर्ताओँ, विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ, जल संरक्षण कार्यकर्ता जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक, जल आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों, चुनातियों पर विमर्श करेंगे। समारोह के संयोजक अनिल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण संवर्धन का कार्य करने वाले वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, नई तकनीक के अविष्कार करने वालों को भी आमंत्रित किया गया है।

Next Story