- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- आसमान में अटकी Indigo...
आसमान में अटकी Indigo फ्लाइट, पायलट ने लाहौर एक्ट से मांगी अनुमति; बची 227 यात्रियों की जान

New Delhi.नई दिल्ली/मुंबई। दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो का विमान बुधवार को खराब मौसम में फंस गया। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों को अशांति का सामना करना पड़ा। विमान के अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। इसके बाद पायलट ने श्रीनगर स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की जानकारी दी। बाद में इस विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इस विमान में 227 से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खराब मौसम के दौरान विमान के पायलट ने लाहौर एयर फिक कंट्रोल से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी।
हालांकि पाकिस्तान की ओर से इससे इनकार कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है सूत्रों ने दावा किया कि फ्लाइट 6ई 2142 में गंभीर अशांति का सामना करने की घटना की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा की जा रही है। आपको बता दें कि इस विमान में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान को अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। इसके बाद पायलट ने तुरंत एटीसी को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद विमान सुरक्षित उतर सका। लाहौर एटीसी ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी





