- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- अदम्य साहस दिखाने वाले...
अदम्य साहस दिखाने वाले जवानों को किया सम्मानित, राष्ट्रपति ने छह कीर्ति चक्र और 33 Shaurya Chakras प्रदान किए

New Delhi.नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान देश के वीर जवानों को छह कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने के लिए चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र प्रदान किए।कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। सिख लाइट इन्फैंट्री के कर्नल मनप्रीत सिंह, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन रवि कुमार, आर्टिलरी रेजिमेंट के नायक दिलवर खान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं हुमायूं मुजम्मिल भट को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने 33 शौर्य चक्र प्रदान किएमराठा लाइट इन्फेंट्री के मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू, 56 राष्ट्रीय राइफल्स और पंजाब रेजिमेंट 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य, केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को मरणोपरांत सात सहित 33 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए। राष्ट्रपति भवन ने बाद में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं।पिता को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिलने पर बेटे ने कहा- थैंक यू पापा





