दिल्ली-एनसीआर

दुनियाभर में मना India की आजादी का जश्न

Gulabi Jagat
16 Aug 2024 12:14 PM GMT
दुनियाभर में मना India की आजादी का जश्न
x
New Delhi। भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर के देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास, महावाणिज्य दूतावास और उच्चायोग की ओर से विशेष समारोह आयोजित किए गए, जिनमें भारतीय मूल के लोगों के साथ ही स्थानीय नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
अमेरिका में भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रवासी भारतीयों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और यहां भारत के
राजदूत
विनय मोहन क्वात्रा ने वॉशिंगटन डीसी स्थित इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया। वहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि और प्रभारी आर. रविंद्र ने न्यूयॉर्क स्थित भारत के स्थायी मिशन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, यूएई, सऊदी अरब, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इटली, दक्षिण अफ्रीका, चीन और रूस जैसे देशों के साथ ही भारत के पड़ोसी देशों नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश म्यांमार और भूटान में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में चार्ज डी अफेयर्स (सीडीए) गीतिका श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण के बाद माननीय राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा। यहां भारतीय मूल के बच्चों एवं मिशन के सदस्यों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई जीवंत प्रस्तुति पेश की, जिसने समारोह में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति में देशभक्ति का जोश भर दिया।
वहीं दूसरी ओर न्यूयॉर्क के विख्यात टाइम स्क्वायर पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश में हो रही लगातार प्रगति की जानकारी भी दी। यहां तिरंगे के रंग में रंगे भारतीय प्रवासियों और अमेरिकी लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया, जो देखते ही बन रहा था।
Next Story