- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Gurugram में हेलमेट न...
Gurugram में हेलमेट न लगाने पर तीन महीने में 1.7 लाख से ज्यादा चालान काटे गए
गुरुग्राम: जिले की सड़कों पर चलने वाले दोपहिया वाहनों पर बैठने वाली सवारियों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य किया हुआ है। आदेशों के बावजूद दोपहिया वाहन चालक जुमार्ना व अपनी जान की परवाह किए बगैर सड़कों पर बिना हेलमेट लगाए फरार्टा भरते दिख रहे हैं। गुरुग्राम यातायात पुलिस बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काट रही है। सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण जिले की सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक यातायात नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं।
बीते तीन माह में बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहनों पर फरार्टा भरने वाले चालकों व पीछे बैठी सवारियों के 1,73,174 चालान काटे गए हैं। इन वाहन चालकों पर 1,73,174,000 रुपये जुमार्ना लगाया है। वहीं, वर्ष 2024 में गुरुग्राम पुलिस ने हेलमेट नहीं लगाने वाले 2,15,390 दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे थे। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2024 के 12 माह में जितने चालान काटे गए हैं, उतने चालान वर्ष 2025 में चार माह के दौरान ही कट चुके होंगे।
जनवरी 2025 में काटे चालान :
गुरुग्राम में जनवरी माह के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 28,557 चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों पर 2,85,57,000 रुपये जुमार्ना लगाया। वहीं, पिलियन बिना हेलमेट के 40,304 चालान काटे गए और 4,03,04,000 रुपये जुमार्ना लगा है।
फरवरी 2025 में काटे गए चालान :
फरवरी माह के दौरान बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले 22,258 चालकों के चालान काटे गए। चालकों पर 2,22,58,000 रुपये जुमार्ना लगाया। पिलियन बिना हेलमेट के 28,840 चालान काटकर 2,88,40,000 रुपये जुमार्ना लगाया है।
मार्च 2025 में काटे गए चालान:
मार्च माह के दौरान बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वाले 19,950 चालकों के चालान काटे गए। चालकों पर 1,99,50,000 रुपये जुर्माना लगाया। वहीं, पिलियन बिना हेलमेट के 33,265 चालान काटे गए और 3,32,65,000 रुपये जुमार्ना लगाया है।
बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं और जुर्माना भी वसूला जा रहा है। बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने वालों के खिलाफ ज्यादा सख्ती से कार्रवाई करने की जरूरत है। इस बारे में यातायात पुलिस टीमों को निर्देश दिए जाएंगे। - विरेंद्र विज, पुलिस उपायुक्त (यातायात), गुरुग्राम





