- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- IMD का बड़ा अपडेट, तेज...
दिल्ली-एनसीआर
IMD का बड़ा अपडेट, तेज हवा के साथ कई राज्यों में प्रचंड बारिश की चेतावनी
Gulabi Jagat
29 Aug 2026 7:56 AM IST

x
नई दिल्ली: मानसून के सक्रिय दौर के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 29 अगस्त 2026 को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मानसून के तेज प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 29 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए प्रचंड बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान 85 से 87 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, इस बारिश और आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। इसलिए यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इस बीच तेज बारिश के चलते 5 से अधिक राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली औप वज्रपात कहर बरपा सकते हैं।वहीं, खतरनाक बारिश और आंधी से बचने के लिए मछुआरों को नदी और समुद्री किनारे से दूर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, 4 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा उत्तरी ओडिशा तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। तो चलिए हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं देश के अन्य राज्यों में आज यानी 29 अगस्त को मौसम का हाल कैसा रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 29 अगस्त को 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के दौरान 87 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाले तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। उत्तर भारत के राज्यों के लोगों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली(29 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 18 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की प्रबल संभावना है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यूपी(29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
बिहार(29 अगस्त- बारिश का येलो अलर्ट): पटना, सारण, सिवान, गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में आज यानी 29 अगस्त का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड(29-30 अगस्त-बारिश-सतही हवा की चेतावनी): रांची, देवघर, धनबाद, साहेबगंज, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड (29 अगस्त- तूफानी बारिश की चेतावनी): नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल (29 अगस्त-बारिश का अलर्ट): कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में जोरदार बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 29 अगस्त का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर (29 अगस्त-भारी बारिश की चेतावनी): पुंछ, कुलगाम, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाद, राजौरी उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटेकी स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
शहर अधिकतम तापमान (29 अगस्त) न्यूनतम तापमान (29 अगस्त)
दिल्ली 36°C 28°C
मुंबई 30°C 27°C
चेन्नई 34°C 28°C
कोलकाता 33°C 27°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 32°C 27°C
रांची 28°C 24°C
भोपाल 27°C 23°C
जयपुर 33°C 24°C
शिमला 26°C 19°C
नैनीताल 24°C 20°C
पश्चिम बंगाल(18 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): कोलकाता, हावड़ा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हावड़ा में आंधी भारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब (29 अगस्त-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, संगरूर और जालंधर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
राजस्थान (29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अलवर, करौली, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, ब्यावर, दौसा, धौलपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश (29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, खांडवा, मांडला, इंदौर, कटनी, होशंगाबाद और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में आज यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
देखेंमौसम की लेटेस्ट तस्वीर , समय 7:57 AM
Next Story





