दिल्ली-एनसीआर

हॉट स्पॉट : दिल्ली के तीन जिलों में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना, बनाए गए आधे से अधिक कंटेनमेंट जोन, आंकड़े देखिए

Renuka Sahu
15 Jan 2022 4:20 AM GMT
हॉट स्पॉट : दिल्ली के तीन जिलों में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना, बनाए गए आधे से अधिक कंटेनमेंट जोन, आंकड़े देखिए
x

फाइल फोटो 

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कंटेनमेंट जोन की संख्या को देखते हुए मध्य दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली कोरोना के नए हॉट स्पॉट बन गए हैं। 13 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के लगभग 50 प्रतिशत कंटेनमेंट जोन सिर्फ तीन जिलों, मध्य, पश्चिमी और नई दिल्ली में बने हैं। लगभग 10 दिन पहले तक दिल्ली के दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी जिले में सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन थे।

कंटेनमेंट जोन की संख्या के लिहाज से सबसे अधिक मध्य दिल्ली (3835), दूसरे स्थान पर पश्चिमी दिल्ली (3553) और तीसरे स्थान पर नई दिल्ली (2346) आता है। 13 जनवरी तक दिल्ली में कुल 17974 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे, जिनमें से 9734 कंटेनमेंट जोन इन्हीं तीनों जिलों में हैं।
दूसरी लहर में दक्षिणी जिला अधिक संवेदनशील था : बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दक्षिणी दिल्ली जिला अधिक संवेदनशील रहा था। उस दौरान दिल्ली में हुए 54 हजार कंटेनमेंट जोन में से 27 हजार अकेले दक्षिणी जिले में थे। दिल्ली के नए इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बनाए जा रहे कंटेनमेंट जोन को देखते हुए प्रशासन भी सख्ती के मूड में दिख रहा है। दिल्ली में बगैर मास्क घूमने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है। सरकार ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन बढ़ना ठीक नहीं है, इससे कोरोना को फैलने से रोकने में जरूर मदद मिलती है, लेकिन जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर कोरोना नियमों का पालन करने की अधिक जरूरत है।
कहां कितने कंटेनमेंट जोन बनाए गए
उत्तरी 1515
उत्तर-पश्चिमी 571
पश्चिमी 3553
दक्षिण-पश्चिमी 998
नई दिल्ली 2346
मध्य दिल्ली 3835
उत्तर-पूर्वी 339
शाहदरा 1546
पूर्वी दिल्ली 184
दक्षिण-पूर्वी 1094
दक्षिणी दिल्ली 1993
(आंकड़े 13 जनवरी तक के हैं)
Next Story