- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- आज दिल्ली में 'वेस्ट...
दिल्ली-एनसीआर
आज दिल्ली में 'वेस्ट टू एनर्जी' प्लांट का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
Sarita
20 Oct 2022 6:26 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in
गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के तुगलकाबाद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के तुगलकाबाद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। प्लांट में पड़े इस कूड़े से बिजली और खाद बनाई जाएगी। इस उद्घाटन को लेकर आप ने अमित शाह पर हमला बोला है। आप के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि ऐसे फर्जी उद्घाटनों से कुछ नही होगा, हम आपको दिखाएंगे बीजेपी ने कैसे तीन कूड़े के पहाड़ बनाए।
दुर्गेश पाठक ने ट्वीट किया, "17 साल से सो रही सरकार को अब याद आया, जब दिल्ली को कूड़े को ढेर बना दिया। गृहमंत्री जी चुनाव के समय उद्घाटनों से कोई फायदा नही होगा, कल आपको हम दिखाएंगे BJP ने कैसे 3 कूड़े के पहाड़ बनाए और 16 पहाड़ बनाने की तैयारी है।
गृहमंत्री जी, आप जरुर आना कल सुबह आपका इंतजार रहेगा। बता दें कि इस वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में कूड़े से बिजली बनाई जाएगी। इसके साथ ही कूड़े से खाद बनाने का काम भी होगा। बताया जाता है कि इसमें रोजाना 2 हजार मीट्रिक टन तक कूड़ा ट्रीट किया जा सकेगा, साथ ही 25 मेगावाट बिजली भी उत्पन्न की जा सकेगी।
Next Story





