- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- हिंडन एयरपोर्ट पर...
दिल्ली-एनसीआर
हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों की भरमार, 600 से ज्यादा लोग हर हफ्ते कर रहे सफर
Sarita
11 May 2022 9:57 AM IST

x
फाइल फोटो
हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक महीने से हर हफ्ते 600 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक महीने से हर हफ्ते 600 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। आने वाले कुछ महीनों में जब दूसरे शहरों के लिए उड़ान का संचालन शुरू होगा, तब संख्या और बढ़ेगी।
वर्ष 2019 से शुरू हुए हिंडन एयरपोर्ट से मौजूदा समय में कर्नाटक के हुबली और कलबुर्गी एयरपोर्ट के लिए ही उड़ान सेवा संचालित हो रही हैं। हालांकि शुरुआत पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा से हुई थी, लेकिन कुछ महीने चलने के बाद तकनीकी दिक्कतों के चलते अस्थाई तौर पर बंद हो गई। इसे नए सिरे से शुरू करने की कवायद चल रही है।
इसी बीच दो शहरों की उड़ान सेवा के जरिए पिछले महीने से हर सप्ताह 600 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। 18 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने ट्वीट कर खुशी जताई है।
हिंडन एयरपोर्ट के सहायक निदेशक मोहित कांत शर्मा का कहना है कि 18 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच यात्रियों की संख्या 601 रही। इसके बाद संख्या कम नहीं हुई।
कोविड के चलते घट गई थी संख्या
कोरोना के चलते एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या सीमित थी। धीरे-धीरे कोविड के प्रतिबंधों में ढील आने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व तक जहां यात्रियों की संख्या सप्ताह में 350 के आसपास थी। उसमें बढ़ोतरी हो रही है।
वर्ष 2024 तक बदलेगी तस्वीर
वर्ष 2019 में एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद से करीब तीन वर्षों में दो शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन हो रहा है। अगले दो वर्षोँ में एयरपोर्ट की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। हिंडन एयरपोर्ट से इस वर्ष के आखिर में तीन शहरों पिथौरागढ़, अयोध्या और कुशीनगर तथा वर्ष 2023 में शिमला, पठानकोट, लुधियाना, भठिंडा और श्रीगंगानगर के लिए उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद हिंडन एयरपोर्ट देश के दस एयरपोर्ट से जुड़ जाएगा।
Next Story





