दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में गर्मी ने दिखाए तेवर, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पार, फिलहाल नहीं राहत की उम्मीद

Renuka Sahu
2 April 2022 1:09 AM GMT
दिल्ली में गर्मी  ने दिखाए तेवर, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पार, फिलहाल नहीं राहत की उम्मीद
x

फाइल फोटो 

दिल्ली-एनसीआर में दिन-प्रतिदिन गर्मी अपने तेवर कड़े करती जा रही है। मार्च में गर्मी का 72 साल का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली-एनसीआर में दिन-प्रतिदिन गर्मी अपने तेवर कड़े करती जा रही है। मार्च में गर्मी का 72 साल का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते चार साल में एक अप्रैल को सर्वाधिक रहा। इससे पहले वर्ष 2017 में एक अप्रैल को 23 डिग्री और 2016 में 22 डिग्री दर्ज हुआ था।

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन अधिक 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में अन्य दिनों के मुकाबले रात भी गर्म रही। राहत की बात यह रही कि बृहस्पतिवार को 39.5 डिग्री के मुकाबले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। शाम के समय में हवा ने गर्मी से थोड़ी राहत दी।
बीते 24 घंटे में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 25.7 डिग्री रहा, जबकि पीतमपुरा में 24.8 डिग्री रहा। नरेला में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 40 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा। लू चलने की भी संभावना है। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है।
पूर्वानुमान: आसमान साफ व तेज धूप रहेगी।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 36.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 21.4 डिग्री सेल्सियस
दो अप्रैल को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 39 मिनट
तीन अप्रैल को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 09 मिनट


Next Story