दिल्ली-एनसीआर

Delhi दंगों की साजिश केस में सुनवाई जारी

Ratna Netam
4 July 2026 7:48 PM IST
Delhi  दंगों की साजिश केस में सुनवाई जारी
x

Noida नोएडा : थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों को कमीशन के बदले बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन में किया जाता था।डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि 2 मई 2025 को एक पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी प्लेटफॉर्म पर निवेश कराया गया और उससे बड़ी रकम की ठगी की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के बाद 3 जुलाई 2026 को पुलिस ने नोएडा से अमलेश प्रसाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 10 प्रतिशत कमीशन लेकर अपने बैंक खाते ठगों को देता था। इसी खाते में 15.50 लाख रुपये की ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसके बैंक खाते में अब तक करीब 1.78 करोड़ रुपये साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन पाए गए हैं। आरोपी के खिलाफ तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 26 मामले दर्ज हैं।पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Next Story