दिल्ली-एनसीआर

Ghaziabad: जीडीए गाजियाबाद की मुरादनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही

Admindelhi1
3 Feb 2025 7:01 AM GMT
Ghaziabad: जीडीए गाजियाबाद की मुरादनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही
x
"आठ घंटे की ध्वस्तीकरण कार्यवाही में गिराई चार मंजिला इमारत"

ग़ज़िआबाद: गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने मुरादनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्यवाही की है। जीडीए ने आठ घंटे की ध्वस्तीकरण कार्यवाही के दौरान चार मंजिला इमारत को जमीदोज कर दिया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुली वत्स शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर सख्त रूख अपनाए हुए हैं।

4,000 वर्ग मीटर की जमीन पर पूर्व निर्मित चार मंजिला फ्लैट: ग्राम दुहाई मुरादनगर पर ईएएमआर कॉलेज के पीछे हिमांशु तेवतिया पुत्र मनोज तेवतिया द्वारा लगभग 4,000 वर्ग मीटर की जमीन पर पूर्व निर्मित चार मंजिला फ्लैटों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि चार मंजिला फ्लैटों का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के किया गया था। जिसको लेकन जीडीए द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया। बिल्डर को अवैध निर्माण गिराने का पूरा मौका दिया गया। लेकिन इनके द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया गया।

42 फ्लैटों को ध्वस्त कर दिया: अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह एवं अधिशासी अभियंता की निगरानी में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान जीडीए की करीब 5 जेसीबी ने अवैध रूप से बने बिना नक्शा पास लगभग 42 फ्लैटों को ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण कार्यवाही के दौरान प्राधिकरण पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल की भी भारी संख्या में उपस्थिति रहे। ध्वस्तीकरण के दौरान सहायक अभियंता प्रवर्तन जोन-2, अवर अभियंता जोन-2 एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर स्टॉफ उपस्थित रहा। ध्वस्तीकरण के दौरान बिल्डर द्वारा विरोध प्रकट किया गया। जिसे अधिकारियों एवं प्राधिकरण पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल द्वारा स्थिति को नियंत्रित रखते हुए कार्यवाही की गई।

सुबह 9 बजे शुरू की गई थी जो कि शाम छह बजे तक जारी: जीडीए अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू की गई थी जो कि शाम छह बजे तक जारी रही। इस दौरान बिना नक्शा पास किए बनाए गए सभी फ्लैटों को जेसीबी की मदद से गिरवा दिया गया। उन्होंने बताया कि 2022 से अवैध निर्माण जारी कर फ्लैट बनाए जा रहे थे। अवैध निर्माण रोकने के लिए जीडीए की ओर से बिल्डर को चार नोटिस भेजे गए थे। लेकिन बिल्डर हिमांशु तेवतिया ने काम बंद नहीं किया था। चेतावनी के बाद शनिवार को जीडीए ने बिल्डिंग को तोड़ने का काम किया। ऊपरी मंजिलें तोड़ दी गई हैं।

Next Story