- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Gulf countries की...
Gulf countries की उड़ानें फिर से शुरू, भारतीय प्रवासियों के लिए खुशखबरी

New Delhi नई दिल्ली : ओमान और कुवैत जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी वेस्ट एशिया की उड़ान सेवाएं एक बार फिर शुरू कर दी हैं। लंबे समय से बंद पड़ी इन सेवाओं की बहाली के बाद यात्रियों को अब सीधा फायदा मिलेगा।
एयरलाइन ने गुरुवार (2 जुलाई) को जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से पहले अस्थायी रूप से रोकी गई सभी पश्चिम एशिया उड़ानों को अब पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। इनमें ओमान के सलालाह और कुवैत जैसे प्रमुख डेस्टिनेशन भी शामिल हैं।कंपनी के अनुसार, उड़ानों को उस दौरान रोका गया था जब अमेरिका-ईरान तनाव के चलते क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सावधानी बरती जा रही थी। अब हालात सामान्य होने के बाद सेवाओं को दोबारा शुरू किया गया है।
उड़ानों की बहाली से खासकर खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। केरल और कर्नाटक से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए ओमान और कुवैत जैसे देशों की यात्रा करते हैं, जिनके लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।यात्रा विशेषज्ञों का कहना है कि उड़ानें बंद रहने से यात्रियों को टिकट और यात्रा व्यवस्था में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब सेवाएं बहाल होने से स्थिति सामान्य होने और यात्रा आसान होने की उम्मीद है।एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी आधिकारिक स्रोतों से जरूर जांच लें।





