- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- लालू परिवार में...
दिल्ली-एनसीआर
लालू परिवार में वर्चस्व की लड़ाई: जदयू नेता का बयान
SHIDDHANT
24 Sept 2025 10:07 PM IST

x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि यह जंगलराज में राजा बनने की एक बड़ी लड़ाई है। जदयू नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दान की है। यही वजह है कि हर कोई उन्हें सलाम करता है। हालांकि, लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही लड़ाई विरासत को लेकर है। शक्ति, वर्चस्व को लेकर लड़ाई है।
जदयू नेता ने कहा कि लालू परिवार जंगलराज का पर्याय हैं। जंगलराज फिर से कायम करना चाहते हैं, जंगलराज का राजा कौन होगा, इसके लिए लड़ाई हो रही है, यह ताकत की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी पर तेजस्वी यादव का नियंत्रण है तो वे जंगलराज का राजा बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर जदयू नेता ने कहा कि देशभर के लोग जानते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। अब तो पीएम मोदी का भी साथ है। मुझे विश्वास है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में जिस तेजी से बिहार विकास के पथ पर बढ़ रहा है, उसी प्रकार बिहार की महिलाएं भी मजबूत और सशक्त बनेंगी।
आरके सिंह के बयान पर जदयू नेता ने कहा कि वे भाजपा के बड़े नेता हैं और एनडीए के साथ हैं। भाजपा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, उन्हें बहुत सम्मान मिला है। वे पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। जदयू नेता ने दावा किया कि अगर वे चुनाव नहीं हारते तो इस बार भी मंत्री जरूर बनाए जाते। उन्होंने आरके सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वे वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए कोई भी बयान देने से पहले थोड़ा जरूर सोचें। मैं उनसे इस तरह की बातचीत की अपेक्षा नहीं करता हूं।
Tagsरोहिणी आचार्यलालू परिवारजंगलराजतेजस्वी यादवजदयूजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





