दिल्ली-एनसीआर

Salepur में शराब ठेके हटाने की मांग, किसानों ने किया डीएम कार्यालय का घेराव

Ratna Netam
29 Jun 2026 6:38 PM IST
Salepur में शराब ठेके हटाने की मांग, किसानों ने किया डीएम कार्यालय का घेराव
x
किसानों ने ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन किया।

Noida नोएडा : ग्राम सालेपुर की आबादी और मुख्य मार्ग पर संचालित अंग्रेजी शराब, देशी शराब और बीयर के ठेकों को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के बैनर तले किसानों ने ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता परी चौक पर एकत्र हुए और जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया। प्रशासन ने मामले के समाधान के लिए 10 दिनों का समय मांगा, जिसके बाद संगठन ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि आबादी और मुख्य मार्ग के पास शराब के ठेके होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि इन ठेकों को आबादी से दूर अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

जैसे ही प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। मौके पर डीसीपी, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच कुछ समय के लिए तीखी नोकझोंक और हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, हालांकि बाद में अधिकारियों ने किसानों को शांत कराया और वार्ता के लिए आमंत्रित किया।बैठक में किसानों ने अपनी मांगों को विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन

के बाद भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को दोबारा शुरू किया जाएगा और इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन स्थानीय लोगों की सुरक्षा और जनहित से जुड़ा मुद्दा है।प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल प्रशासन और किसान संगठन के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Next Story