दिल्ली-एनसीआर

Faridabad: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से दो बसें चलाई जाएंगी

Admindelhi1
2 April 2025 2:53 PM IST
Faridabad: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से दो बसें चलाई जाएंगी
x
"कर्मचारियों को कंपनियों में ही मिलेगा उपचार"

फरीदाबाद: ईएसआईसी में पहुंचने वाले कंपनी के कर्मचारियों को अब उनकी कंपनी में ही उपचार मिल सकेगा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से दो बसें चलाई जाएंगी। इन दो बसों का संचालन रीचिंग दा अनरीच अभियान के तहत किया जाएगा। जाएगा। जिनमें कई प्रकार के टेस्ट समेत डॉक्टर का केबिन भी बनाया जाएगा।

ईएसआईसी मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा देने का कार्य कर रहा है। इन बसों के लिए टीम भी नियुक्त की जाएगी। बस में अधिकतर मशीनें लगा दी गई हैं। वहीं कुछ मशीनें लगानी बाकी है। जैसे ही बसों का कार्य पूरा हो जाएगा। बसों को मरीजों के लिए चालू कर दिया जाएगा। संभवत अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दोनों बसें शुरू कर दी जाएंगी।

दोनों बसों में मिलेगी अलग- अलग सुविधा

अस्पताल की ओर से चलाई जाने वाली दो बसों में से एक बस में लोगों का एक्स रे, बीपी और शुगर टेस्ट किया जाएगा। मरीज डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे। इसके अलावा बस में ब्लड बैंक की भी सुविधा होगी। इसके साथ ही बस में डॉक्टर का केबिन भी बनाया जाएगा। जहां पर मरीज वेटिंग एरिया में वेट भी कर सकते हैं। वहीं, दूसरी बस में हर तरह की खून की जांच की जाएगी, यूरिन टेस्ट के अलावा सैंपल कलेक्शन किया जाएगा। इन बसों में पहली बस का नाम हॉस्पिटल आॅन व्हील तो दूसरी का नाम लैब आॅन व्हील रखा गया है।

बसों से कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

ईएसआईसी की ओपीडी में रोजाना 4 हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने में घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसी कड़ी में कंपनी में कार्य करने वाले मरीजों के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। बस में नर्सिंग स्टाफ समेत अन्य कई कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जिससे काफी फायदा होगा और लाइन में लगने से बचा जा सकेगा।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. एके पांडेय ने बताया कि अस्पताल की ओर से दो बसें चलाई जाएंगी। जो अलग- अलग कंपनियों में दिनों के हिसाब से पहुंचेंगी। इन बसों को चलाने का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर सुविधा देना है। इन बसों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में चालू कर दिया जाएगा। जिससे कर्मचारियों को घंटों लाइन में लगने की समस्या से निजात मिलेगी।

Next Story