- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- अवैध शराब की आपूर्ति...
दिल्ली-एनसीआर
अवैध शराब की आपूर्ति के आरोप में बुजुर्ग महिला गिरफ्तार
Apurva Srivastav
31 Dec 2021 10:06 PM IST

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से 60 वर्षीय एक महिला को अवैध शराब की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान ननकी कौर के रूप में हुई है और वह कल्याणपुरी की रहने वाली है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पुलिसकर्मी कल्याणपुरी में गश्त कर रहे थे। दोपहर को करीब एक बजे जब पुलिसकर्मी मदर डेयरी के समीप पहुंचे तो उन्होंने एक महिला को हाथ में पॉलिथीन की थैली लिए हुए, बैठे देखा। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि पुलिस को देखने के बाद महिला पॉलिथीन की थैली ले कर भागने लगी लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। महिला के पास से अवैध शराब बरामद हुई।
Next Story





