- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- RHFL–RCFL बैंक...
RHFL–RCFL बैंक धोखाधड़ी मामले में ED की चार्जशीट, झुनझुनवाला समेत 52 पर कार्रवाई

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस (ADAG) ग्रुप की दो पूर्व कंपनियों के सीनियर अधिकारियों - अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना - समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दायर की है।उन्हें अप्रैल 2026 में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) से जुड़े कथित बैंक लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दर्ज किया था। चार्जशीट में 55 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इसे 1 जुलाई को संबंधित जज के सामने विचार के लिए पेश किया जाएगा।ED की पूछताछ के बाद स्पेशल जज हसन अंजार ने अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
इससे पहले, कोर्ट ने CBI की उस अर्जी को मंज़ूरी दे दी थी जिसमें मई में अमिताभ झुनझुनवाला को मुंबई की CBI कोर्ट में पेश करने की मांग की गई थी।आरोपियों को गुरुवार को ED ने गिरफ्तार किया और आधी रात को जज के घर पर पेश किया। सुनवाई सुबह 5 बजे तक चली, जिसके बाद आरोपियों को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में जज के सामने फिर से पेश किया गया।
अमित बापना की ओर से वकील विजय अग्रवाल पेश हुए, जबकि अमिताभ झुनझुनवाला का प्रतिनिधित्व वकील सौजन्या संकरण ने किया।आरोपियों के वकीलों ने आरोपियों से कस्टडी में पूछताछ की मांग वाली अर्जी का विरोध किया।





