दिल्ली-एनसीआर

पारिवारिक विवाद के चलते सनकी इंजीनियर ने पत्नी-सास और 8 साल की बेटी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Sarita
29 Aug 2022 7:25 AM IST
Due to family dispute, eccentric engineer stabbed wife-mother-in-law and 8-year-old daughter with a knife
x

फाइल फोटो 

मयूर विहार इलाके में रुपये के लेनदेन और पारिवारिक विवाद में एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी, सास और आठ साल की बेटी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मयूर विहार इलाके में रुपये के लेनदेन और पारिवारिक विवाद में एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी, सास और आठ साल की बेटी पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि तीनों के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इंजीनियर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में तीनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंजीनियर की पत्नी और सास की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि इंजीनियर सिद्धार्थ और उसकी पत्नी अदिति के बीच पिछले पांच-छह साल से विवाद चल रहा था। दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे थे। दोनों की करीब 9 साल पहले शादी हुई थी। एक-दो साल के बाद उनके बीच मनमुटाव होने लगा।
आरोपी ने कई बार हमला किया
डीसीपी प्रियंका कश्यप के मुताबिक बताया कि रविवार देर शाम को मानस अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर- सी-7 में आरोपी ने अपनी पत्नी, सास और आठ साल की बेटी को चाकू मार दिया। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि आरोपी ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी अदिति, 60 वर्षीय सास माया देवी पर चाकू के कई वार किए हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है, उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।
Next Story