दिल्ली-एनसीआर

DMRC : 24 डिग्री सेल्सियस तापमान में करा रहा यात्रा, दैनिक यात्रियों की संख्या 60.17 लाख

Sanjna Verma
4 Jun 2024 7:59 AM GMT
DMRC : 24 डिग्री सेल्सियस तापमान में करा रहा यात्रा, दैनिक यात्रियों की संख्या 60.17 लाख
x
New Delhiनई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि वह भीषण गर्मी के बीच 24 Degree Celsius तापमान पर यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा दे रहा है। साथ ही, इसने कहा कि मई महीने में दैनिक यात्रियों की संख्या 60.17 लाख तक पहुंच गई जो मई महीने के लिए सर्वाधिक है।
dmrc ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मेट्रो ट्रेन प्रतिदिन लगभग 4,200 फेरे लगाती हैं और 1.40 लाख
Kilometer
की दूरी तय करती हैं ताकि यात्रियों को सुखद आवागमन अनुभव के साथ राहत दी जा सके। विज्ञप्ति के अनुसार, मई में यात्रियों की औसत दैनिक संख्या इस वर्ष रिकॉर्ड 60.17 लाख थी, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 52.41 लाख थी।
dmrc ने कहा कि उसने अपने कर्मचारियों को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए दोपहर के समय उन्हें आराम देने की शुरुआत की है। इसने कहा, ‘‘हमारे सभी स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं जैसी अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कर्मचारियों को अत्यधिक गर्मी का सामना न करना पड़े।
सभी परियोजना प्रबंधकों को यह निगरानी करने का निर्देश दिया गया है कि ठेकेदार इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें। वर्तमान में, dmrcके पास 345 से अधिक ट्रेन का बेड़ा है जिनमें लगभग 5,000 वातानुकूलन इकाइयां लगी हैं।
Next Story