दिल्ली-एनसीआर

देर रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हुए दिग्विजय सिंह, आज कर सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन

Sarita
29 Sept 2022 6:31 AM IST
Digvijay Singh left for Delhi from Kerala on Wednesday night, may file nomination for the election of Congress President tomorrow
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार रात केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी केरल से दिल्ली आने वाली उसी उड़ान में थे, जिसमें सिंह सवार हुए।

सिंह और वेणुगोपाल पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में भाग ले रहे थे। यह यात्रा इस समय केरल में है। सूत्रों ने बताया कि सिंह रात में अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और संभवत: बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है।
Next Story