दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा है डेंगू, एक हफ्ते में 314 नए मामले आए सामने

Rounak Dey
18 Oct 2022 11:45 AM IST
दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहा है डेंगू, एक हफ्ते में 314 नए मामले आए सामने
x

एक दिक्कत खत्म होती नहीं है कि दूसरी पहले ही बांहें फैलाए तैयार रहती है. कोरोना महामारी से अभी लोग उबरे भी नहीं है कि डेंगू का आंतक शुरू हो गया है. राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे है. इस साल अब तक डेंगू के 1572 केस सामने आ चुके हैं. एक हफ्ते के अंदर डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बता दें कि इस साल अक्टूबर के 12 दिन में 635 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि इस साल डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है.

इस साल अब तक मलेरिया के 182 और चिकनगुनिया के 89 केस सामने आ चुके हैं. जबकि अक्टूबर महीने में ही अब तक मलेरिया के 29 और चिकनगुनिया के 5 केस रिपोर्ट हुए हैं. बता दें कि इस साल अब तक सामने आए डेंगू के मामले पिछले साल मौजूदा समय तक दर्ज हुए मामलों से काफी ज्यादा हैं. पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 9613 मामले दर्ज किए गए थे और 23 लोगों की इसकी वजह से मौत हो गई थी.

डेंगू के सबसे ज्यादा केस साउथ दिल्ली में

साउथ दिल्ली में डेंगू के सबसे केस सामने आए हैं. एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल भी इस क्षेत्र में सर्वाधिक 62 मामले दर्ज किए गए थे. इस साल अब तक 120 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. बीते एक हफ्ते में इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 29 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद मध्य और नजफगढ़ क्षेत्र में 25-25 मामले आए हैं. इसके बाद करोल बाग, केशवपुरम, नरेला में केस दर्ज किए गए हैं

Next Story