- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- आज से फिर खुलेगा...
दिल्ली-एनसीआर
आज से फिर खुलेगा पर्यटकों के लिए दिल्ली का चिड़ियाघर, लेना होगा ऑनलाइन टिकट
Sarita
1 March 2022 8:41 AM IST

x
फाइल फोटो
चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए मंगलवार से दोबारा खोला जा रहा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए मंगलवार से दोबारा खोला जा रहा है।कोरोना की तीसरी लहर आने पर छह जनवरी से चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए बंद है। पर्यटकों को प्रवेश ऑनलाइन टिकट के आधार पर मिलेगा। प्रवेश के लिए दो अलग-अलग स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
पहले स्लॉट में पर्यटक सुबह साढ़े आठ बजे से प्रवेश पा सकेंगे, जबकि दूसरे स्लॉट में दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक प्रवेश मिलेगा। चिड़ियाघर के एक अधिकारी के अनुसार, पर्यटकों को प्रवेश देने की व्यवस्था पहले वाली ही रहेगी। एक दिन में छह हजार पर्यटक प्रवेश पा सकेंगे। हालांकि, शनिवार और रविवार के लिए यह संख्या 7500 निर्धारित की गई है। चिड़ियाघर प्रशासन ने पर्यटकों को प्रवेश देने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चिड़ियाघर परिसर को सैनेटाइज किया जा चुका है। पर्यटकों को थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनेटाइज करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परिसर में घूमने के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है।
Next Story





