दिल्ली-एनसीआर

भीषण गर्मी और उमस से बेहाल दिल्लीवासी,जानें अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Renuka Sahu
22 July 2022 2:59 AM GMT
Delhiites suffering from scorching heat and humidity, know how the weather will be in the next 24 hours
x

फाइल फोटो 

राजधानी में बृहस्पतिवार को लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी में बृहस्पतिवार को लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि, बादलों की छाए रहने की वजह से सूरज के तेवर नरम रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 68 से 98 फीसदी रहा। दिन में बार-बार बादलों ने आसमान में डेरा डाला, लेकिन बादल बिन बरसे ही रह गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
अधिकतम तापमान- 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 25 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:18 बजे
सूर्योदय का समय: 5:38 बजे
-विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश की जा सकती है दर्ज। हवा की रफ्तार रहेगी सामान्य व नमी का स्तर रहेगा अधिक।
Next Story