दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: होलंबी कलां में ड्रगस का सेवन करके युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
26 March 2022 10:53 AM GMT
दिल्ली: होलंबी कलां में ड्रगस का सेवन करके युवक की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेटेड: नरेला औद्योगिक क्षेत्र के मैट्रो विहार,होलंबी कलां इलाके में बीती रात एक युवक की उसकी के चचेरे भाई ने आपसी विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें कॉलर बोल रहा था कि होलंबी कलां मेट्रो विहार फेज-2 ए ब्लॉक में इमरान नाम के लडक़े को किसी ने चाकू मार दिया है। जिसको लेकर वे राजा हरिशचन्द्र अस्पताल में ले जा रहे हैं। एएसआई रविन्द्र तुरंत मौके पर पहुंचा। डॉक्टरों ने युवक को रात करीब साढ़े तीन बजे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर दोनों जांघ,पेट आदी पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये कब्जे में ले लिया। एसएचओ सतीश कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम को आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। इस बीच साहेल नामक युवक को भी घायलावस्था में महर्षि वाल्मिकी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली।

सोहेल के बारे में डॉक्टरों ने जानकारी ली गई। जिन्होंने बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जांच में पता चला कि सोहेल इमरान का चचेरा भाई है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सोहेले ने इमरान को अपने घर बुलाया था। दोनों ने नशे का सेवन किया। वहीं पर किसी बात को लेकर दोनों में कहासूनी हो गई। दोनों ने हाथपाई हुई। जिसमें धारदार हथियार से एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें दोनों ही घायल हो गए थे। पुलिस ने सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात वाली जगह के बारे में पता करके वहां से सबूत इक्ट्ठा किये।

Next Story