दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: सुल्तानपुरी में पुरानी दुश्मनी के चलते टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर घायल किया

Admin Delhi 1
21 April 2022 1:16 PM GMT
दिल्ली: सुल्तानपुरी में पुरानी दुश्मनी के चलते टैक्सी चालक पर चाकू से हमला  कर घायल किया
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बाहरी जिले के सुल्तानपुरी इलाके में पड़ोसी ने आपसी रंजिश के चलते टैक्सी चालक के पैरों में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घायल चालक की पहचान रामदुलार के रूप में हुई। वह परिवार संग बी ब्लॉक सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। रामदुलार ने पुलिस को बताया कि वह टैक्सी चलाया करता है। पड़ोस में ही अर्जुन परिवार के साथ रहता है। सुबह छह बजे जब वह गाड़ी के पास पैदल जा रहा था। अर्जुन ने उसको रोक लिया। उसको बोला कि तेरे से कुछ बात करनी है। वह उसके साथ स्टेट बैंक वाले रोड की तरफ चल दिया। जब वह इंडिया पार्क पहुंचा। अर्जुन उससे बोला कि तुम मेरे से क्या चाहते हो ? अचानक से जेब से चाकू निकालकर अर्जुन ने उसके दोनों पैर पर मार दिये।

पीड़ित चिल्लाता हुआ वहीं पर गिर गया। वहीं पर खड़े दो लड़कों ने आरोपित को ऐसा करने से मना किया,लेकिन अर्जुन ने उनको धमकी दी,दोनों वहां से भाग गए। पीड़ित जब उठकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। अर्जुन ने बांए कान के पास चाकू से वार किया। उसके बाद उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किसी तरह से उसने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई।

Next Story