दिल्ली-एनसीआर

Delhi : कुछ इलाकों में हुई बारिश से लोगों मिली गर्मी से राहत

Sanjna Verma
6 Jun 2024 8:35 AM GMT
Delhi : कुछ इलाकों में हुई बारिश से लोगों मिली गर्मी से राहत
x
Delhi दिल्ली : दिल्ली में बुधवार शाम मौसम के अचानक करवट लेने और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। बुधवार को सापेक्ष आर्द्रता 22 से 33 प्रतिशत के बीच रही।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। delhi के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री, नरेला में 46.3 डिग्री, आया नगर में 45 डिग्री, रिज में 44.3 डिग्री और पालम में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। Thursdayको अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
Next Story