- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: मुंडका पुलिस...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली: मुंडका पुलिस ने नशे के लिये अपराध करने वाले शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
3 April 2022 6:03 PM IST

x
दिल्ली क्राइम न्यूज़ अपडेट: नशे का सेवन करने के लिये वारदात करने वाले एक शातिर बदमाश को मुंडका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करोल बाग के रहने वाले विनय उर्फ बेरी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त किया है। जो पकड़े जाने के वक्त किसी वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते शनिवार को हेड कांस्टेबल हरजीवन और कांस्टेबल विजय जब इलाके में गश्त कर रहे थे। जब वे स्कूल वाली गली, लेख राम पार्क, टिकरी कलां के पास करीब डेढ बजे पहुंचे। आरोपी विनय उर्फ बेरी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर उसका काफी पीछा करने के बाद दबोच लिया।
आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि नशे का सेवन करने के लिये वह पैसौं की जरूरत को पूरा करने के लिये वारदात करता है। वह पहले भी पांच वारदातों को अंजाम दे चुका है।
Next Story





