दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: कार में लिफ्ट के बहाने बदमाशों ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

Renuka Sahu
28 Dec 2021 2:43 AM GMT
दिल्ली: कार में लिफ्ट के बहाने बदमाशों ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली के सागरपुर इलाके में लिफ्ट के बहाने बदमाशों ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्ली के सागरपुर इलाके में लिफ्ट के बहाने बदमाशों ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरि नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय पीड़िता सागरपुर में अपने पति के साथ रहती है। पीड़िता का रविवार देररात को अपने पति के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर पति से नाराज होकर घर से निकल गई। पीड़िता ने बताया कि वह उत्तम नगर अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में वह अग्रवाल स्वीट्स के पास पहुंची तभी बगल से गुजर रही कार रुकी। चालक ने उसे लिफ्ट की पेशकश की। पीड़िता ने लिफ्ट ले लिया। फिर कार में सवार दो युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तड़के करीब साढ़े चार बजे निहाल विहार इलाके में निलोठी गांव के पास उतारकर फरार हो गये। पीड़िता ने फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। चूंकि मामला हरि नगर थाने का था। इसलिए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार
सफदरजंग इन्क्लेव इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर रविवार को आरोपी रामदीन को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ सफदरजंग इंक्लेव की झुग्गी में रहती है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बच्ची घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी परिजनों को मिलने पर पीड़िता के भाई ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
बसंतकुंज में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म
बसंतकुंज नार्थ इलाके में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी मिलने पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार बच्ची परिवार सहित बसंतकुंज नार्थ की झुग्गियों में रहती है। पीड़िता ने बताया कि 20 दिसम्बर को वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। साथ ही किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब रविवार को पीड़िता की तबियत खराब हुई तो इसकी जानकारी परिजनों को मिली।
Next Story