- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: नाबालिग...

Delhi दिल्ली: दिल्ली के जहाँगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना केके महाजन क्लिनिक के सामने उस समय हुई, जब लड़की अपने रिश्तेदार के साथ ठेले पर कुछ खा रही थी। उसी दौरान आर्यन नाम के आरोपी ने नाबालिग लड़की पर कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार (4 अगस्त) रात करीब 8:10 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और फिर फोरेंसिक टीमों ने मौके से सबूत जुटाए। घटनास्थल पर खून के निशान हैं, जिन्हें पुलिस ने घेर लिया है। जिस जगह से गोली बरामद हुई है, उसकी भी घेराबंदी कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि लड़की को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं।





