दिल्ली-एनसीआर

Delhi: आंधी के दौरान बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक की मौत,दो घायल

Sarita
12 April 2025 6:33 AM IST
Delhi:  आंधी के दौरान बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक की मौत,दो घायल
x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम को अचानक आई धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान दिल्ली के मधु विहार इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां आंधी की वजह से एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई, जिसमें दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
इसके साथ ही हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई परिचालन भी प्रभावित हुआ, जिसकी वजह से 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।
Next Story