- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: विशाल मेगा...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi: विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sarita
5 July 2025 7:25 AM IST

x
Delhi दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग में विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं. जानकारी के मुताबिक आग तीसरी मंजिल पर लगी है. इसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि फिलहाल तीसरी मंजिल पर आग लगी है और वहां तेल और घी रखा हुआ है. हमने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल समेत बिल्डिंग के बाकी हिस्से में लगी आग को बुझा दिया है. उन्होंने बताया कि आग लगने के दौरान बिजली कट गई थी|
इसलिए लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति बीच में ही रुक गया था, जिससे वह फंस गया. हमने उसे बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया है. हालांकि, वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए. लेकिन एक व्यक्ति के बिल्डिंग में फंसे होने की आशंका है. खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी. फायर ब्रिगेड के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को शुक्रवार शाम करीब 6.44 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। कपड़े और प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया।फायर ऑफिसर ने बताया कि बिल्डिंग के बेसमेंट में भारी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान भरा हुआ है, जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है। आग बार-बार भड़क रही है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में कपड़े और किराना का सामान बिकता है। फिलहाल फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
TagsDelhiविशाल मेगा मार्टआगलाखोंनुकसान DelhiVishal Mega Martfireloss of lakhs जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





