- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi फ्लाईओवर हादसा:...

Delhi दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के शाहदरा फ्लाईओवर पर बाइक टैक्सी से जा रही 26 साल की एक महिला की बाइक फिसलने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान करावल नगर की रहने वाली नीलम के तौर पर हुई है। वह झिलमिल इलाके में अपने काम पर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बताया कि उन्हें GTB अस्पताल से सूचना मिली थी कि कई चोटों के साथ एक महिला को भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि नीलम ने काम पर जाने के लिए मोटरसाइकिल टैक्सी ली थी। शाहदरा फ्लाईओवर पर बाइक फिसल गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
बाइक चलाने वाले धर्मवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ लिया गया है। पुलिस हादसे की वजह और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।





