- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: नशे में धुत ऑडी...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi: नशे में धुत ऑडी ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचला
Sarita
13 July 2025 9:39 AM IST

x
Delhi दिल्ली: वसंत विहार इलाके में शनिवार देर रात नशे में धुत एक ऑडी कार चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ने कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी कार एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार चालक शेखर (40) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
उधर, पुलिस ने घायल लाधी (40), उसकी बेटी बिमला (8), पति सबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंदर (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में कार चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ शराब के नशे में लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया है।घायल सबामी ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त सभी लोग फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। इसी बीच एक व्यक्ति उसके पास आया और एक कागज पर कार का नंबर लिखकर दिया।
इस बीच, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल पहुँचाया। मामले की जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक ऑडी कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी। मौके पर पहुँची पुलिस को कार नंबर से पता चला कि यह वही कार है जिसने फुटपाथ पर लोगों को कुचला था। पुलिस ने तुरंत कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
TagsDelhiनशेऑडीड्राइवर5कुचलाDelhidrunkAudidrivercrushed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





