दिल्ली-एनसीआर

Delhi-Dehradun Expressway : अक्षरधाम से बागपत तक 32 किमी लंबे हिस्से का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Rajeshwari Nishad
1 Dec 2024 8:09 PM IST
Delhi-Dehradun Expressway : अक्षरधाम से बागपत तक 32 किमी लंबे हिस्से का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
x

New Delhi , नई दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो खंडों पर काम पूरा हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने की संभावना है। ऐसे में दिसंबर, 2024 के आखिरी सप्ताह या जनवरी, 2025 के पहले सप्ताह में उद्घाटन होने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे के दोनों खंड 32 किलोमीटर लंबे हैं। दिल्ली खंड का 17 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है जबकि बाकी 15 किलोमीटर हिस्सा गाजियाबाद और बागपत की सीमा पर है। एक्सप्रेसवे के काम को दो खंडों में बांटा गया है। बागपत के पास मवीकला गांव में एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है। एक्सप्रेसवे के दोनों खंड पूरे हो चुके हैं। एनएचएआई ने उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोड चेक करने के लिए हाल ही में एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन चलाए गए। इसमें कोई खामी नहीं मिली। सेफ्टी ऑडिट भी पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा है।

अक्षरधाम से बागपत तक बनकर तैयार

एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से लक्ष्मीनगर, गीता कॉलोनी, लोहे का पुल (कैलाश कॉलोनी), शास्त्री पार्क न्यू उस्मानपुर, करतारनगर, खजूरी खास चौक, बिहारीपुर, अंकुर विहार, शारदा सिटी, पावी पुश्ता (लोनी), मंडोला एनबीसीसी टाउनशिप से बापगत के (मवीकला) तक है। बागपत में एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल से जोड़ा गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल पहले से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है।

एनएचएआई चेयरमैन ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया निरीक्षण

एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव ने हाल ही में एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को कई जगह साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे। उद्घाटन से पहले ये सभी काम होने हैं। दस दिन में ये सभी काम पूरे हो जाएंगे। इस परियोजना को वर्ष 2023 में पूरा किया जाना था, लेकिन एक्सप्रेसवे के दोनों खंडों का काम देरी से शुरू हुआ। पहले 31 मार्च को काम पूरा होने का दावा किया गया था। इसके बाद 15 मई और 15 अगस्त की तिथि तय की गई।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी होंगे। उद्घाटन की तिथि पीएमओ द्वारा तय की जानी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाना है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने कहा, "दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो खंड उद्घाटन के लिए तैयार हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में उद्घाटन की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे के सभी निरीक्षण पूरे हो चुके हैं। कहीं कोई खामी नहीं पाई गई है।"

Next Story