- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi Crime: डिलीवरी...

x
Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की वारदात लगातार सामने आ रही है। अब दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। डिलीवरी बॉय के शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी की रात करीब 8:15 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि एक युवक को चाकू मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को तत्काल एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले और सीने में कई बार चाकू से वार किया गया था। मृतक की पहचान अरुण राज (22) पुत्र राज शेखर, निवासी पटपड़गंज के रूप में हुई है।
पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन युवक मोटरसाइकिल से आए थे और किसी बात को लेकर विवाद के बाद डिलीवरी बॉय पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए।पुलिस को जांच में पता चला कि घटना से जुड़े तीनों आरोपी नाबालिग हैं। पहले एक नाबालिग को पकड़ा गया और बाद में बाकी दो को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा तीनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
TagsDelhi Crimeडिलीवरी बॉयहत्याDelhi CrimeDelivery boyMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





