दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने के बाद आज से पुराने समय पर चलेगी मेट्रो, नहीं कर सकेंगे खड़े होकर यात्रा, मास्क पहनना अनिवार्य

Renuka Sahu
29 Jan 2022 2:37 AM GMT
दिल्ली: वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने के बाद आज से  पुराने समय पर चलेगी मेट्रो, नहीं कर सकेंगे खड़े होकर यात्रा, मास्क पहनना अनिवार्य
x

फाइल फोटो 

वीकेंड कर्फ्यू से राहत के बाद दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने अपने परिचालन व्यवस्था में भी बदलाव किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वीकेंड कर्फ्यू (साप्ताहांत कर्फ्यू) से राहत के बाद दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने अपने परिचालन व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब वीकेंड (शनिवार व रविवार) पर भी मेट्रो का परिचालन पुरानी व्यवस्था के तहत किया जाएगा। कर्फ्यू के दौरान जो मेट्रो 15-20 मिनट के अंतराल पर चल रही थी, वह खत्म कर दिया गया है। अब पुराने समयानुसार सुबह 6.30 बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू किया जाएगा।

मेट्रो ने शुक्रवार को डीडीएमए के आदेश के बाद यह जानकारी दी है। मेट्रो के मुताबिक हालांकि अभी भी सिर्फ 100 फीसदी बैठने की क्षमता के अनुसार ही परिचालन किया जाएगा। खड़े होकर यात्रा पर कोई छूट नहीं दी गई है। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। शनिवार, रविवार को अपने पुराने समय के अनुसार चलेगी।
बीटिंग रिट्रीट पर दो स्टेशनों पर प्रवेश निकास रहेगा बंद
दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि शनिवार को इंडिया गेट पर बीटिंग रिट्रीट के चलते दो मेट्रो स्टेश उद्योग भवन व केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे के बीच प्रवेश व निकास बंद रहेगा। हालांकि मेट्रो का परिचालन होता रहेगा और केंद्रीय सचिवालय के अंदर इंटरचेंज की सुविधा भी मिलती रहेगी।


Next Story